उत्तर प्रदेश
होटल में रोटी में थूकता दिखा युवक, शर्मनाक हरकत पर बुलंदशहर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Man seen spitting on rotis at a hotel Bulandshahr

बुलंदशहर। ककोड़ कस्बे के एक होटल में रोटी बनाते समय उसमें थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान जहांगीराबाद कस्बे के मोहल्ला बाजार खाम निवासी फिरोज के रूप में हुई है।
सोमवार को वायरल हुए वीडियो में एक युवक तंदूर पर रोटी बनाते समय उसमें थूकता दिखाई दे रहा है। वीडियो अल हरम चिकन प्वाइंट, जफर भाई मार्केट, सिकंदराबाद रोड, ककोड़ का बताया गया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ हानिकारक खाद्य पदार्थ की बिक्री के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। होटल संचालक दिलशाद ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वीडियो में रोटी पर थूकने जैसा कुछ दिखाई नहीं देता।



