Agra News : विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, सीएम ने जताया दुख
आगरा जिले की फतेहाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन हो गया है। उन्होंने देर शाम नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। विधायक के निधन की खबर सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

Lucknow Desk : पिछले दिनों से बीमार चल रहे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन हो गया है। आपको बता दे कि छोटेलाल वर्मा उत्तर प्रदेश के आगरा के फतेहाबाद विधानसभा सीट से विधायक है। देर शाम छोटेलाल वर्मा ने नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली है। छोटेलाल वर्मा की पिछले कुछ दिन से तबीयत खराब थी। इसके बाद उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे, रास्ते में उन्होंने नोएडा के अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्हें तेज बुखार की शिकायत थी। छोटेलाल वर्मा के निधन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र में भी लोग उनके निधन पर दुखी है।
सांसद राजकुमार चाहर ने बताया विधायक छोटेलाल वर्मा पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजपुर चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले गए। रास्ते में उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सांसद ने राजकुमार चाहर सांसद राजकुमार चाहर ने विधायक के निधन पर शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार मिला। लोकप्रिय विधायक का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों एवं उनके असंख्य समर्थकों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें। वहीं सीएम योगी ने भी दुख जताया है। अपने एक्स पर पोस्ट किया कि ‘जनपद आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक छोटे लाल वर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!



