उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में मोहन मरकान ने छात्रों के आंदोलन पर उठाए सवाल

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बोले पूर्व मंत्री, शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के साथ नहीं होना चाहिए अन्याय

Lucknow Desk : मुरादाबाद पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने छात्रों के आंदोलन और उनके साथ कथित लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने वाले छात्रों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होना चाहिए।

मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले भी युवाओं और छात्रों के मुद्दों को लेकर उनके साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी युवाओं के साथ अन्याय होगा, कांग्रेस पार्टी उनकी आवाज उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों और उनकी समस्याओं पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

झारखंड में छात्रों पर रात के समय की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए मोहन मरकान ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे युवाओं पर कार्रवाई करने के बजाय उनकी बात सुनी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी मांग रखने का अधिकार है और सरकार को उनके मुद्दों पर बातचीत करनी चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार पर संसद में युवाओं से जुड़े मुद्दों का जवाब नहीं देने का भी आरोप लगाया। मोहन मरकान ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को संसद में आकर ऐसे मामलों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दे गंभीर हैं और इन पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

जेपी नड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहन मरकान ने भाजपा से अपने स्तर पर भी सवाल पूछने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग हुआ है तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जहां भी सरकार है, वहां युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button