उत्तर प्रदेश

‘मैंने तुझे कुत्ता बनाकर मारा…’, शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे का नया ऑडियो आया सामने

New audio of Shraddha Dubey emerged in Shiva Sharma murder case

Shiva Sharma Murder : लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और शिवा के बीच बातचीत का एक और कथित ऑडियो सामने आया है। इसमें श्रद्धा कथित तौर पर शिवा को गालियां देती और कहती सुनाई दे रही हैं कि उन्होंने उनके ‘पंटरों’ को काटा है। वह शिवा के सोने के कारोबार से जुड़ी रिकॉर्डिंग करने और उनकी बात लोगों तक फैलाने की धमकी भी देती हैं।

नये ऑडियो में श्रद्धा दुबे बोलीं- शिवा मेरा ईगो हर्ट कर रहें

नये ऑडियो में श्रद्धा दुबे कथित तौर पर कह रही हैं कि वह शिवा के घर के बाहर उनसे बात करने आ रही हैं। शिवा जवाब में पूछते हैं कि क्या वह उनके घर की ओर आ रही हैं। बातचीत के दौरान श्रद्धा कहती हैं कि शिवा उन्हें परेशान कर रहे हैं और उनका ईगो हर्ट कर रहे हैं। वह यह भी कहती सुनाई देती हैं कि अगर शिवा उन्हें और इरिटेट करेंगे, तो वह यह बात और लोगों तक फैलाएंगी और वीडियो भी दिखाएंगी।

शिवा कथित तौर पर जवाब देते हैं कि उन्होंने श्रद्धा के किसी पंटर को नहीं काटा और उन्हें केवल एक व्यक्ति का फोन आया था। ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

श्रद्धा दुबे को ढूंढ रही पुलिस की टीमें

शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार करने में नाकामी के बाद पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। डीसीपी मध्य और हजरतगंज इंस्पेक्टर के बाद पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को भी हटा दिया। उनकी जगह एसीपी कैसरबाग अभिषेक कुमार पांडेय को तैनात किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक अर्पित विजयवर्गीय को डीसीपी मध्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरेंडर की बात कहने के बाद से गायब

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा की आखिरी लोकेशन आगरा के सदर इलाके में मिली। उसकी तलाश में लखनऊ पुलिस की टीम आगरा भेजी गई है। लखनऊ और आगरा के बीच पड़ने वाले टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आगरा पुलिस से मदद मांगी है।

सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा शनिवार रात लखनऊ पहुंची थीं और अदालत में सरेंडर करने के लिए अर्जी दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की थी। रविवार सुबह उन्होंने एक समाचार एजेंसी को बयान दिया, जिसके बाद वह शहर छोड़कर चली गईं। उनके शहर से निकलने के बाद उनका वीडियो बयान जारी हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button