Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में 4651 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, ITI पास करें आवेदन
Railway Apprentice Bharti 2026: रेलवे में बिना परीक्षा 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। 10वीं पास आईटीआई अभ्यर्थियों से अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। एप्लिकेशन विंडो खुलने वाली है।

Lucknow Desk : रेलवे में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे ITI पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नॉर्दन रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में मिले अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 नवंबर 2026 से शुरू होगी।
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 की जरूरी तारीखें
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्दन रेलवे की ओर से यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।
– भर्ती बोर्ड: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नॉर्दन रेलवे
– कुल पद: 4,651
– आवेदन शुरू होने की तारीख: 11 नवंबर 2026
– आवेदन की अंतिम तारीख: 11 दिसंबर 2026
– योग्यता: 10वीं पास और ITI
– आयु सीमा: 15 से 24 वर्ष
– चयन प्रक्रिया: मेरिट के आधार पर
– संभावित मेरिट लिस्ट: फरवरी 2027
यूपी समेत इन 6 क्लस्टर में होगी भर्ती
रेलवे की इस भर्ती में दिल्ली, लखनऊ, अंबाला, फिरोजपुर, मुरादाबाद और जम्मू क्लस्टर शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद लखनऊ और दिल्ली में रखे गए हैं।
– लखनऊ: 1,525 पद
– दिल्ली: 1,312 पद
– अंबाला: 979 पद
– फिरोजपुर: 740 पद
– मुरादाबाद: 63 पद
– जम्मू: 32 पद
रेलवे अप्रेंटिस के लिए योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास की हो। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में ITI का प्रमाणपत्र होना जरूरी है। ITI सर्टिफिकेट NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
उम्र सीमा और छूट
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। SC/ST वर्ग को 5 साल, OBC वर्ग को 3 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।
बिना परीक्षा होगा चयन
इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा।
मेरिट सूची क्लस्टर, ट्रेड और कैटेगरी के अनुसार तैयार की जाएगी। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं तो अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी। उम्र भी समान होने पर 10वीं की परीक्षा पहले पास करने वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नॉर्दन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
2. होमपेज पर Act Apprentice Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
4. लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरें।
5. 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट और फोटो अपलोड करें।
6. निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
क्या ट्रेनिंग के बाद मिलेगी पक्की नौकरी?
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि रेलवे की यह भर्ती नियमित सरकारी नौकरी के लिए नहीं, बल्कि अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए है। चयनित युवाओं को रेलवे की अलग-अलग यूनिट और वर्कशॉप में काम सीखने का मौका मिलेगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद स्थायी नौकरी मिलने की कोई गारंटी नहीं है।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नॉर्दन रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।



