देशराजनीतिक
Trending

‘राहुल गांधी को भी समझा दो’, जावेद अख्तर के श्रीराम पर दिए बयान पर प्रमोद कृष्णम का आया जवाब

Pramod Krishnam target rahul gandhi responds to Javed Akhtar remarks on Lord Ram

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आजम खान की रिहाई और गीतकार जावेद अख्तर के भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। आजम खान की रिहाई के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला देश में न्यायपालिका की स्वतंत्रता को दर्शाता है।

कृष्णम ने विपक्ष और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष अक्सर आरोप लगाता है कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो रहा है। उनके मुताबिक, आजम खान की रिहाई दिखाती है कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था और न्यायपालिका स्वतंत्र रूप से काम कर रही है।

जावेद अख्तर के बयान का स्वागत

जावेद अख्तर के भगवान राम को लेकर दिए गए बयान का स्वागत करते हुए कृष्णम ने उन्हें विद्वान और सच बोलने वाला व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि वह अख्तर का सम्मान करते हैं और भगवान राम की शरण में आने की बात का समर्थन करते हैं। कृष्णम ने कहा कि भगवान राम हर व्यक्ति के हैं- चाहे वह किसी भी मजहब का हो या राम में विश्वास रखता हो अथवा नहीं। उन्होंने जावेद अख्तर से राहुल गांधी को भी समझाने की अपील की।

कृष्णम के शब्दों में, “राम के बिना नैया पार नहीं हो सकती, राम के बिना राष्ट्र नहीं हो सकता और राष्ट्र के बिना राजनीति संभव नहीं है।”

अखिलेश यादव और राहुल गांधी को अयोध्या जाने की सलाह

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कृष्णम ने कहा कि उन्होंने सुना है कि अखिलेश यादव अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को भी अयोध्या जाकर श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन करने की सलाह दी। कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी को इसके बाद मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और संभल में कल्कि धाम भी जाना चाहिए। उनके मुताबिक, ऐसा करने से राजनीतिक संभावनाएं बन सकती हैं। उन्होंने दोहराया कि भगवान राम उन लोगों के भी हैं, जो उन्हें नहीं मानते।

यह भी पढ़े : डोनाल्ड ट्रंप को PM Modi ने दिया राजस्थान का खास तोहफा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button