Akhilesh Yadav Birthday News : अखिलेश के जन्मदिन पर राजभर ने चला दिया नया सियासी तीर !
एक ओर नेताओं की बधाइयों का सिलसिला, दूसरी ओर राजभर के अलग अंदाज ने राजनीतिक गलियारों में छेड़ी नई बहस।

Lucknow Desk : यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को अलग ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। आज पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इसी मौके पर राजनीतिक दिग्गज समेत पार्टी कार्यकर्ता जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने विपक्ष के शीर्ष नेता के प्रति शिष्टाचार दिखाते हुए भगवान से उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की विशेष कामना की है।

लेकिन इन सब के बीच मंत्री ओमप्रकाश राजभर का जन्मदिन की बधाई का अंदाज काफी सुर्खियों में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसा है। जन्मदिन की बधाई तंज भरे अंदाज में देते हुए ओपी राजभर ने लिखा कि अखिलेश यादव को आलस त्यागना चाहिए और एसी-पीसी से बाहर निकलकर अब गांव की पगडंडियां भी नापना चाहिए। उम्र और अनुभव में बड़ा होने के नाते मैं आपको यही बेशकीमती सलाह दे सकता हूं।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “समाजवादी पार्टी के प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखी जीवन और दीर्घायु की कामना करती हूं। साथ ही उनके परिवार को भी शुभकामनाएं।”
क्या यह सिर्फ बधाई थी या सियासी संदेश?
बता दे कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर एक बार फिर तेज हो गया है और इस बयान के बाद सियासत और भी ज्यादा गरमा सकती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने उन्हें शुभकामनाएं दी और एक लंबा संदेश भी लिखा है। जो अब राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अलग अंदाज़ में संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। काफी सोचा कि आपको जन्मदिन पर क्या उपहार दूं। आप बड़े राजनीतिक परिवार से आते हैं। आपके पिता देश के रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जबकि आप स्वयं भी प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। आपका जीवन हमेशा समृद्ध परिवेश में बीता है, ऐसे में हम आपको भला क्या उपहार दे सकते हैं?” मंत्री ओमप्रकाश यही नहीं रुके आगे उन्होंने लिखा की मगर उम्र और अनुभव में बड़ा होने के नाते एक बेशकीमती सलाह हम आपको दे सकते हैं। इस सलाह को ही जन्मदिन पर मेरी तरफ से उपहार मानिएगा। सलाह यही है कि आप अपनी आलसी और आरामतलबी वाली जिंदगी से जितना जल्दी हो सके बाहर निकलिए। एसी और पीसी वाली राजनीति का जितना जल्दी हो सके त्याग करेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। राजभर ने लिखा कि बस इतना ही कहना था, आपके लिए यही उचित उपहार है हमारी तरफ से। ईश्वर आपको सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें। एक बार फिर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
https://x.com/oprajbhar/status/2072149943704596821?s=20
आपको बता दे कि ओमप्रकाश राजभर यूपी के पंचायत मंत्री है। राजभर ने 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था पर उनका गठबंधन टूट गया और वो योगी सरकार में शामिल हो गए और कैबिनेट मंत्री बने। वो लगातार अखिलेश यादव पर हमला बोल रहे हैं। वहीं अब जन्मदिन पर भी उन्होंने तंज कसते हुए उन्हें बधाई दी है। ऐसे में यूपी में की राजनीति में हलचल देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें : https://globalnews360.com/mahant-nritya-gopal-das-health-deteriorates/



