खबर

बद्रीनाथ धाम से लौट रहे हेलीकॉप्टर की लोकेशन गायब, 6 लोग थे सवार, चमोली प्रशासन अलर्ट

अभी हेलीकॉप्टर के लापता होने के कारणों और उसकी वास्तविक स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन की ओर से आगे की जानकारी मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Lucknow Desk : उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बद्रीनाथ धाम से लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की लोकेशन अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया है। हेलीकॉप्टर से संपर्क और उसकी लोकेशन नहीं मिल पाने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। यह हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा था, तभी अचानक उसकी लोकेशन ट्रेस होनी बंद हो गई। इसके बाद से हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही चमोली जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर का पता लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संबंधित एजेंसियों से भी संपर्क साधा जा रहा है, ताकि हेलीकॉप्टर की वर्तमान स्थिति और उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी मिल सके।

वहीं आपको बता दे कि अभी हेलीकॉप्टर के लापता होने के कारणों और उसकी वास्तविक स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन की ओर से आगे की जानकारी मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button