देश
Trending

बदरीनाथ हाईवे पर बस खाई में गिरी, 6 श्रद्धालुओं की मौत; 13 घायल

rishikesh bus accident 6 dead 20 injured on badrinath highway

ऋषिकेश। बदरीनाथ हाईवे पर गूलर के पास मंगलवार तड़के हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। हादसे में  आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं।

मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के अनुसार, 32 सीटों वाली बस में 30 यात्री सवार थे। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हरिद्वार से चमोली जिले के जोशीमठ जा रही एक बस मंगलवार सुबह टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गूलर के पास गहरी खाई में गिर गई। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बस में करीब 30 लोग सवार थे। हादसे में आठ लोगों की मौत की सूचना है। अब तक छह शवों को खाई से बाहर निकाला गया है।

एसडीआरएफ के अनुसार मंगलवार सुबह डायल 112 के माध्यम से बस दुर्घटना की सूचना मिली। बस संख्या UK09 PA 9779 गूलर के पास खाई में गिरी थी। हादसे में 25 लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। इनमें से 17 घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया गया और उपचार के लिए एम्स रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाने, गूलर, शिवपुरी और ब्यासी चौकियों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एंबुलेंस की टीमों को भी बुलाया गया। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर, मुनिकीरेती थाना प्रभारी और राजस्व विभाग की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। खाई में रेस्क्यू अभियान जारी है।

घायलों की सूची

  1. मोहम्मद वहाब अंसारी (22), पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड
  2. राहुल कुमार (24), पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार
  3. अभिषेक (28), पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंह नगर
  4. प्रत्यूष (23), पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंह नगर
  5. अर्जुन सौरन (34), पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड
  6. बुधन मुर्मू (50), पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड
  7. आयरा (3), पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम
  8. नूर जहां (26), पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम
  9. राजकुमार (32), पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड
  10. जतिन (21), पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली
  11. पंकज नेगी (31), पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग
  12. संतोष कुमार (38), पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार
  13. वीरेंद्र सिंह (58), पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली

यह भी पढ़े : प्यार, ड्रग्स, पाकिस्तानी कनेक्शन! श्रीगंगानगर रेल ट्रैक धमाके की मास्टरमाइंड निकली पंजाब की महकप्रीत कौर, दो गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button