राजनीतिक

Sonia Gandhi X Debut: ‘X’ पर एंट्री हुई सोनिया गांधी की, शेयर की राजीव गांधी की यादें

सोशल मीडिया साइट एक्स पर Sonia Gandhi एंट्री हुई। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी प्रेम कहानी को याद किया और बताया कि कैसे उनकी पहली मुलाकात कैम्ब्रिज के एक ग्रीक रेस्तरां में हुई थी।

Lucknow Desk : गुरुवार को पहली बार सोनिया गांधी ने अपनी X पारी शुरु की। कांग्रेस नेता ने अपना X अकाउंट बनाया। सुबह 9 बजे सोनिया गांधी ने पहली पोस्ट की। जिसमें उन्होने लिखा की ‘Belonging: A Journey of Love’ ये लाइन उन्होने आने वाली किताब की लिखी। उनकी ये यह किताब 10 नवंबर को लॉन्च होगी। बता दे कि एक बेहद खास वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपनी प्रेम कहानी को याद किया और बताया कि कैसे उनकी पहली मुलाकात कैम्ब्रिज के एक ग्रीक रेस्तरां में हुई थी।

वीडियो में सोनिया अपने करीबियों और बेटी प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने मां को मिठाई भी खिलाई। इसमें लिखा कि नमस्कार, ‘मैं अपनी किताब आप सभी के साथ साझा करके खुश हूं। यह प्यार, कर्तव्य, अपनों को खोने और अपनेपन की जगह तलाशने की कहानी है। मैं इसे आप सबके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।’

राजीव गांधी को याद करते हुए सोनिया गांधी ने वीडियो में बताया कि जब वे पहली बार उनसे मिलीं तो उन्हें तुरंत लगा कि वे उनके साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहेंगी। सोनिया के मुताबिक, राजीव गंधी के मन में भी उनके लिए ऐसी ही भावनाएं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button