Shraddha Dubey Bail Rejected : श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- अपराध गंभीर है
Shraddha Dubey Bail Rejected court said crime is serious

Shraddha Dubey Bail Rejected : अदालत ने कहा कि मामला गंभीर है और जमानत देने का उचित आधार नहीं बनता। अब आरोपित सत्र न्यायालय में अपील कर सकते हैं।
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे को अदालत से राहत नहीं मिली। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) आलोक वर्मा ने शुक्रवार को श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की जमानत अर्जियां खारिज कर दीं।
तीनों आरोपितों की ओर से लखनऊ की CJM अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। CJM के उपलब्ध न होने पर प्रभारी CJM ने सुनवाई की। अदालत ने कहा कि अपराध गंभीर प्रकृति का है और जमानत देने का कोई उचित आधार नहीं है। साथ ही, मामले का ट्रायल सत्र न्यायालय में होना है।
पुलिस ने पूछताछ के बाद गुरुवार को अदालत के आदेश पर तीनों आरोपितों को जेल भेजा था। शुक्रवार सुबह उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए आवेदन किया, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अब तीनों आरोपित सत्र न्यायालय में जमानत के लिए अपील कर सकते हैं।



