‘कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री को मत बुलाओ’, प्रतापगढ़ में सपा सांसद बोले- हम कथा का विरोध करेंगे
SP MP in Pratapgarh Do not invite Dhirendra Shastri to Kunda

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित कथा को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरोध के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन के खिलाफ आवाज उठाई है।
सपा सांसद प्रो. एसपी सिंह ने कहा- धर्म के नाम पर व्यापार करने वाले विवादित व्यक्ति को कथा के लिए नहीं बुलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आयोजन का विरोध करेगी और कानून-व्यवस्था नहीं बिगाड़ेगी।
प्रतापगढ़ से सपा सांसद प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे विवादित व्यक्ति को कथा के लिए आमंत्रित नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक, धीरेंद्र शास्त्री धर्म के नाम पर व्यापार करते हैं और उनके बयान हिंदू धर्म तथा उसकी आस्था को ठेस पहुंचाते हैं। सपा सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी आयोजन का खुलकर विरोध करेगी, लेकिन विरोध लोकतांत्रिक तरीके से होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के कार्यकर्ता कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाला कोई काम नहीं करेंगे।
‘ऐसे बयान आस्था को ठेस पहुंचाते हैं’
सपा सांसद एसपी सिंह ने सवाल उठाया कि अगर कोई खुद को हिंदू धर्म का रक्षक और हिंदुओं का हिमायती बताता है, तो उसे ऐसे बयान नहीं देने चाहिए जिनसे धार्मिक आस्था आहत हो। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों को लेकर पहले भी विवादों में रहे हैं। सांसद ने उनके कथित दावों और कुंभ में भगदड़ में जान गंवाने वालों के बारे में की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे बयान धर्म और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।
‘आस्था को व्यापार का जरिया नहीं बनाना चाहिए’
सपा सांसद ने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर पैसा कमाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्ची निकालने और भगवान से सीधे बात करने जैसे दावों पर सवाल उठते रहे हैं। धर्म आस्था का विषय है और उसे व्यापार का साधन नहीं बनाना चाहिए। कुंडा में प्रस्तावित कथा के आयोजन को लेकर अब राजनीतिक विरोध और आयोजकों की प्रतिक्रिया पर सबकी नजर है।
यह भी पढ़े : UP Chunav : अयोध्या में भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर! संघ ने दी जिम्मेदारी, सीट जीतना मजबूरी



