मनोरंजन

‘रामायणम्’ देखकर सुनील लहरी ने दिया रिव्यू, फिल्म की तारीफ के साथ बताईं 5 बड़ी कमियां

सुनील लहरी ने फिल्म के बारे में अपनी सबसे बड़ी बात रखते हुए कहा कि इसमें कई ऐसे दृश्य हैं, जिनमें भावनाओं और भक्ति की कमी महसूस होती है।

Lucknow Desk : नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायणम्’ इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म देखने के बाद रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने अपना रिव्यू साझा किया है। उन्होंने फिल्म की भव्यता, कलाकारों के अभिनय और शानदार VFX की तारीफ की, लेकिन साथ ही पांच कमियां भी गिनाईं।

सुनील लहरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर करीब दो मिनट का वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि फिल्म बड़े बजट में बनाई गई है और इसका VFX व सिनेमैटोग्राफी बेहद शानदार है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और अन्य कलाकारों ने अपने किरदारों को अच्छी तरह निभाया है। उन्होंने सभी कलाकारों की मेहनत की सराहना की।

सुनील लहरी को पसंद नहीं आए फिल्म के ये 5 पहलू

फिल्म की तारीफ करते हुए सुनील लहरी ने कुछ कमियों की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्हें परशुराम वाला दृश्य कमजोर लगा। इसके अलावा शूर्पणखा और भगवान राम के बीच बातचीत का तरीका भी पसंद नहीं आया।

उन्होंने सीता माता के भगवान राम को संबोधित करने के तरीके पर भी सवाल उठाए। साथ ही उन्हें फिल्म में अहिल्या वाला प्रसंग देखने को नहीं मिला, जिसकी कमी महसूस हुई।

सुनील लहरी के मुताबिक, फिल्म में भव्यता और शक्ति तो भरपूर है, लेकिन भक्ति और आध्यात्मिक भाव की कमी नजर आती है। उन्होंने कहा कि फिल्म शक्ति-प्रधान ज्यादा और भक्ति-प्रधान कम लगती है।

पहले भी कर चुके हैं फिल्म की तारीफ

इससे पहले सुनील लहरी ने फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे की तारीफ की थी। उन्होंने उनके अभिनय में मासूमियत और गंभीरता की झलक बताई थी। इसके अलावा फिल्म के गाने ‘मंगल रंग’ के संगीत में अयोध्या और मिथिला की संस्कृति को और जगह देने की बात भी कही थी। वहीं, फिल्म को लेकर मुकेश खन्ना और दीपिका चिखलिया भी सीता के चित्रण पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button