उत्तर प्रदेश

यूपी पंचायत चुनाव : अच्छा काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 35 लाख रुपये, चंदौली के 15 गांव का नाम शामिल

UP Panchayat Elections 15 villages from Chandauli recieved 35 lakh

चंदौली। गांवों में विकास कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत जिले में चयन प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। योजना के लिए चंदौली की 179 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया था। शुरुआती ऑनलाइन मूल्यांकन में 50 या उससे अधिक अंक पाने वाली 15 पंचायतों को अगले चरण के सत्यापन के लिए चुना गया है।

प्रशासन ने सत्यापन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीमें बनाई हैं। ये टीमें चयनित गांवों में जाकर विकास कार्यों की गुणवत्ता, बनाई गई परिसंपत्तियों और सरकारी मानकों के पालन की जांच कर रही हैं। सत्यापन और मूल्यांकन पूरा होने के बाद जिले की पांच पंचायतों के नाम अंतिम रूप से तय कर शासन को भेजे जाएंगे।

शीर्ष पंचायतों को मिल सकती है पुरस्कार राशि

योजना के तहत प्रथम स्थान पाने वाली पंचायत को 35 लाख रुपये, दूसरे स्थान वाली को 30 लाख, तीसरे स्थान वाली को 25 लाख और चौथे स्थान पर आने वाली पंचायत को 20 लाख रुपये देने का प्रावधान बताया गया है। पुरस्कार राशि का उपयोग गांव के विकास कार्यों में किया जाएगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार के अनुसार, अधिकारियों की टीमों ने गांवों में सत्यापन शुरू कर दिया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद प्रदर्शन और अंकों के आधार पर अंतिम सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुरस्कार में मिलने वाली राशि पंचायत के विकास कार्यों पर ही खर्च की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button