राजनीतिक

अखिलेश यादव आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, सपा कार्यालय में जुटेंगे पार्टी के नेता और कार्यकर्ता

बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यालय पहुंच रहे हैं।

Lucknow Desk : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज दोपहर 1 बजे लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसको लेकर पार्टी कार्यालय में सुबह से ही हलचल तेज हो गई है। बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यालय पहुंच रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा के नवनिर्वाचित एमएलसी भी मौजूद रहेंगे। वहीं, आज कई अन्य दलों के नेताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की भी संभावना है। पार्टी कार्यालय में लोगों का पहुंचना लगातार जारी है।

एमएलसी चुनाव में मिली सफलता के बाद अखिलेश यादव आज आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति तैयार करने और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए सक्रिय करने पर चर्चा हो सकती है। सपा के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी भी पार्टी कार्यालय पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें एमएलसी चुनाव में मिली सफलता की बधाई देने के लिए उत्साहित हैं। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस और पार्टी में होने वाले नए राजनीतिक शामिल होने को लेकर सियासी गलियारों में भी चर्चाएं तेज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button