दिवाली से पहले बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन, फरीदपुर में 5 लाख के पटाखे बरामद, दुकानदार गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान दुकानदार गिरफ्तार, दीपावली से पहले पुलिस ने शुरू कर दी कारवाई, बरेली के थाना फरीदपुर क्षेत्र में हुआ बड़ा एक्शन

Lucknow Desk : दीपावली का त्यौहार आने वाला है इससे पहले ही बरेली पुलिस अब एक्शन के मूड में आ गई है छापेमारी शुरू हो चुकी है दिवाली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ बरेली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए फरीदपुर में करीब पांच लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है बीसलपुर रोड स्थित एक दुकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 260 किलो पटाखे जब्त किए और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया है।
मुखबिर से मिली थी सूचना
बताया जा रहा है, फरीदपुर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से बीसलपुर रोड स्थित एक दुकान में भारी मात्रा में पटाखे रखे होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। पुलिस अंदर दाखिल हुई तो हैरान रह गई पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।
दुकानदार के पास नहीं था लाइसेंस
पुलिस की कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने दुकानदार से लाइसेंस मांगा तो दुकानदार वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरीदपुर के मोहल्ला परा निवासी 52 वर्षीय गंगाराम गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास पिछले साल पटाखे बेचने का लाइसेंस था। लेकिन उसकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद उसने बिना लाइसेंस के पटाखों का भंडारण कर रखा था। सीओ संदीप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई शुरू की गई है।



