Doiwala : सैनिकों के सम्मान में डोईवाला में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
Doiwala में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर सैनिकों के शौर्य, त्याग और देशसेवा को किया नमन

Lucknow Desk : सैनिकों के सम्मान और देशभक्ति की भावना को लेकर भाजपा की ओर से मंगलवार को डोईवाला में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ डोईवाला गुरुद्वारे के सामने से हुआ। यात्रा राजीव नगर, मिल रोड होते हुए बाजार चौक पहुंची और इसके बाद ब्लॉक परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए शहीद सैनिकों और वीर सेनानियों को नमन किया।
यात्रा में ऋषिकेश भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री करन बोरा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है। उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।



