उत्तर प्रदेश
Trending

CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोर्वधन पूजा की, बोले- गाय पालकों को सरकार दे रही आर्थिक सहायता

CM Yogi performed Govardhan Puja at Gorakhnath Temple cowshed

गोरखपुर। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में विधि-विधान से गोपूजन किया। इसके बाद उन्होंने गोसेवा की और प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गायों की रक्षा और नस्ल सुधार के प्रयासों के साथ पशुपालकों को समृद्धि की ओर ले जाना जरूरी है।

गोसंरक्षण के लिए तीन योजनाएं

गोपूजन के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में निराश्रित गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए 7,700 से अधिक गोशालाओं के माध्यम से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उनके अनुसार, इन गोशालाओं में 16 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश हैं।

सीएम योगी ने गोशाला में की सेवा, गायों को गुड़-रोटी खिलाई; यूं की गोवर्धन पूजा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan

सीएम योगी ने गोसंरक्षण के लिए सरकार की तीन व्यवस्थाओं का उल्लेख किया। पहली, सरकार द्वारा संचालित निराश्रित गोआश्रय स्थल। दूसरी, सहभागिता योजना, जिसके तहत किसान आश्रय स्थल से गाय लेकर उसकी देखभाल कर सकते हैं। सरकार प्रति गाय प्रतिमाह 1,500 रुपये देती है और एक किसान अधिकतम चार गायों की देखभाल कर सकता है।

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोवर्धन पूजा, गायों को खिलाया गुड़-केला - cm yogi adityanath performs govardhan puja at gorakhnath gaushala

उन्होंने बताया कि कुपोषित परिवारों को दूध के लिए गोआश्रय स्थल से एक ब्याई हुई गाय देने की भी व्यवस्था है। इस योजना में परिवार को प्रति गाय हर महीने 1,500 रुपये दिए जाते हैं। तीसरी व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन विभाग गोआश्रय स्थल संचालित करता है, जबकि नगरीय क्षेत्रों में नगर विकास विभाग कान्हा उपवन चलाता है।

गायों की सुरक्षित देखभाल पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गायें सड़कों पर न रहें और किसानों की फसलों को नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि गोआश्रय स्थल इस उद्देश्य से शुरू किए गए हैं, ताकि गोवंश की सुरक्षित और सम्मानजनक ढंग से देखभाल हो सके।

मुख्यमंत्री योगी ने गाय को भारत की कृषि और ऋषि परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि गोसेवा और गोवंश का संरक्षण भारतीय परंपरा में विशेष स्थान रखते हैं।

गोसेवा की परंपरा अपनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से गोवर्धन पूजा पर गोसेवा की परंपरा अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में भोजन का पहला ग्रास गाय और अंतिम ग्रास श्वान के लिए निकालने की मान्यता है। जो लोग गाय नहीं पाल सकते, वे धर्मार्थ गोशालाओं में सहयोग देकर गोसेवा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : बड़ा हादसा : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, तीन की मौत; 44 यात्री घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button