मनोरंजन

सड़क किनारे फूल बेचते दिखे सुनील ग्रोवर, छोटी बच्चियों के साथ बैठकर बेचीं मालाएं

दिवाली पर जहां हर कोई अपने घर में त्योहार मना रहा था, वहीं सुनील ग्रोवर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। एक्टर सड़क किनारे फूलों की दुकान पर बैठकर छोटी बच्चियों के साथ मालाएं बेचते नजर आए।

Lucknow Desk : दिवाली के मौके पर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर का एक अलग अंदाज देखने को मिला। वह सड़क किनारे फूलों की दुकान पर छोटी बच्चियों के साथ बैठकर मालाएं बेचते नजर आए। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को सुनील का यह सादा अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

तस्वीर पर फैंस ने लुटाया प्यार

सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फूल बेचते हुए तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी दिवाली सबको।’ तस्वीर में वह फूलों की मालाएं बेचने वाली बच्चियों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।

उनकी पोस्ट पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, ‘एक ही दिल कितनी बार दिल जीतोगे भाई।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘क्या चीज हो आप।’ कई लोगों ने उनकी सादगी और जमीन से जुड़े अंदाज की तारीफ की।

अटल बिहारी वाजपेयी बनकर भी बटोरी चर्चा

सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी के साथ मिमिक्री के लिए भी मशहूर हैं। हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के प्रोमो में वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंदाज में ‘सरल बिहारी वाजपेयी’ बनकर नजर आए। उनका लुक और बोलने का तरीका देखकर दर्शक हैरान रह गए।

प्रोमो में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह भी उनका अंदाज देखकर प्रभावित नजर आए। इससे पहले सुनील सलमान खान, आमिर खान, कपिल देव और कादर खान जैसी हस्तियों की मिमिक्री कर चुके हैं।

कपिल शर्मा शो में दिख रहे नए मेहमान

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पांचवें सीजन में कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। करीना कपूर, सैफ अली खान, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के अलावा जाकिर खान, पंकज त्रिपाठी और विकास दिव्यकीर्ति भी शो में पहुंच चुके हैं।

सुनील ग्रोवर की दिवाली वाली तस्वीर और अटल बिहारी वाजपेयी की मिमिक्री ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button