देश
Trending

क्रैश होने से बाल-बाल बची IndiGo फ्लाइट! लैंडिंग गियर में तकनीकी खराबी से पुणे लौटा गुवाहाटी जा रहा विमान, 192 लोग सवार थे

IndiGo flight Guwahati returns to Pune due to a technical glitch in landing gear

पुणे। गुवाहाटी जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E 0623 को रविवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पुणे लौटना पड़ा। विमान का लैंडिंग गियर उड़ान के बाद अंदर नहीं गया था। विमान में यात्रियों और क्रू सदस्यों सहित 192 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

पुणे एयरपोर्ट पर घोषित हुई फुल इमरजेंसी

पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को तकनीकी समस्या की जानकारी दी, जिसके बाद पुणे एयरपोर्ट पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित की गई। दमकल की गाड़ियों, एम्बुलेंस और बचाव दलों को तैयार रखा गया। लैंडिंग से पहले विमान ने कम ऊंचाई पर उड़ान भरी, ताकि लैंडिंग गियर की स्थिति की जांच की जा सके।

विमान ने सुबह 9:04 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद उसे दमकल वाहनों की निगरानी में बे नंबर 7 तक ले जाया गया। स्थिति की पुष्टि होने पर सुबह 9:10 बजे इमरजेंसी हटा दी गई। बाद में यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था

रिपोर्टों के मुताबिक, IndiGo यात्रियों को गुवाहाटी पहुंचाने के लिए बेंगलुरु से पुणे वैकल्पिक विमान भेजने की व्यवस्था कर रही है। खराबी की जांच और उड़ान से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए यात्रियों को एयरलाइन के आधिकारिक अपडेट देखते रहने चाहिए।

यह भी पढ़े : ‘अब किस्त नहीं भर पाए तो भी गाड़ी आपके पास रहेगी’, हाईकोर्ट ने फाइनेंस कंपनी को दिए सख्त आदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button