उत्तर प्रदेश

काजू-किशमिश पर छिड़ा सियासी वार, अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक आमने-सामने

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर बढ़ी सियासी तकरार, दोनों नेताओं ने वीडियो के जरिए एक-दूसरे पर साधा निशाना

Lucknow Desk : 2027 विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। सभी दल अपनी – अपनी पूरी ताकत लगा रहे है। वहीं चुनाव से पहले नेताओं के बीच बयानबाजी नही हो। ऐसा हो ही नही सकता। आपको बता दे कि जुबानी अटैक काफी तेज होते जा रहे है। अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बीच सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर वार-पलटवार देखने को मिला है। इस बार सियासी तंज का केंद्र काजू, किशमिश और बादाम बने हैं।

मामले की शुरुआत अखिलेश यादव की ओर से ब्रजेश पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने से हुई। वीडियो में ब्रजेश पाठक के आसपास रखी मेज पर काजू और मखाना दिखाई दे रहा था। अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “मुखिया हैं बेसुध-बेकाबू, आजू बाजू खा रहे काजू!”

अखिलेश यादव के इस पोस्ट के बाद ब्रजेश पाठक ने भी सोशल मीडिया पर जवाब दिया। उन्होंने अखिलेश यादव का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके सामने मेज पर काजू, किशमिश, बादाम और अन्य व्यंजन दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो के आधार पर डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव पर तंज कसा।

ब्रजेश पाठक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मेज पर काजू, किशमिश, बादाम और व्यंजनों की भरमार है। उन्होंने इसे “राजसी ठाठ का भोज” बताते हुए अखिलेश यादव की सियासत पर निशाना साधा। उन्होंने आगे लिखा कि सियासत में सादगी दिखाने के बावजूद असली थाली में पकवान मौजूद हैं।

दोनों नेताओं की इस सोशल मीडिया नोकझोंक के बाद यूपी की राजनीति में काजू-किशमिश को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। यह पहला मौका नहीं है जब अखिलेश यादव और ब्रजेश पाठक सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर पलटवार करते नजर आए हैं। पिछले कुछ समय से दोनों नेताओं के बीच अलग-अलग राजनीतिक मुद्दों पर बयानबाजी होती रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर बढ़ती यह तकरार यूपी की सियासत में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के नए दौर को दिखा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button