UP Weather Update : तूफान अर्नब का असर खत्म, अब सुहावना होगा मौसम, पूर्वांचल में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की आशंका जताई है।

Lucknow Desk : तूफान अर्नब अब धीरे -धीरे शांत होता नजर आ रहा है या तो ये मान लिजिए की उत्तर प्रदेश में तूफान अर्नब का प्रभाव अब लगभग समाप्त हो गया है। इसके बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना बना रहेगा। हालांकि, पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, लखनऊ और कानपुर समेत कई शहरों में गुलाबी ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है।
राजधानी लखनऊ में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होगी। दिन में मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक बना रहेगा। औद्योगिक नगरी कानपुर में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है, जबकि शाम होते ही ठंड का एहसास बढ़ेगा। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा सुबह के वक्त कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है।यानी अब प्रदेश में मौसम राहत देने वाला रहेगा। लोगों को सुबह और रात के समय हल्के गर्म कपड़े रखने की सलाह दी जाती है।



