खबर

दिल्ली हादसा : चार मंजिला मकान ढहा, मलबे में दबे कई लोग; दो की मौत

Delhi incident Four storey building collapses two dead

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह एक इमारत ढह गई। हादसे में तीन साल की बच्ची और 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस और बचाव दल ने मलबे में दबे सभी छह लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। यह हादसा मंगलवार सुबह 10:13 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव दल का पूरा सहयोग किया। मलबे से अब तक कुल छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर डॉ. हेडगेवार अस्पताल भेजा गया है, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। रेस्क्यू आपरेशन अभी भी जारी है।

पुलिस के मुताबिक, ज्वाला नगर की गली नंबर छह में इमारत गिरने की सूचना पीसीआर कॉल के जरिए मिली। विवेक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कराया। बचाव कार्य में कैट एंबुलेंस की टीम ने भी मदद की।

मलबे से निकाले गए सभी लोगों को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने खुशबू (3) और पिंटू (30) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल चार अन्य लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इमारत में छह लोग थे मौजूद

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय पहली मंजिल पर खुशबू और लड्डू उर्फ देवांश (27) मौजूद थे। भूतल पर पिंटू, विकेश (35), आकाश (25) और दिलीप उर्फ डिम्पा (22) थे। इमारत गिरने से सभी छह लोग मलबे में दब गए थे। जिसमें हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 35 वर्षीय पिंटू और एक बच्चे के रूप में हुई है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इमारत सुरेंद्र सिंह की है और उसमें रहने वाले सभी लोग किरायेदार थे। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button