उत्तर प्रदेश
Trending

लखनऊ में भर्ती पर सवाल! SGPGI में नर्सिंग और हॉस्पिटल अटेंडेंट भर्ती परीक्षा रद्द, गड़बड़ी के आरोप; जांच STF को सौंपी

Lucknow Nursing and hospital attendant recruitment exam at SGPGI cancelled

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में नर्सिंग और हॉस्पिटल अटेंडेंट भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बाद मामले की जांच विशेष कार्यबल (STF) को सौंप दी गई है। यह परीक्षा सात केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। इसमें करीब 8,500 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे।

तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा रद्द

SGPGI प्रशासन के अनुसार, पहली पाली की परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर तकनीकी खराबी आई थी। इसके चलते सभी केंद्रों पर दोनों पालियों की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया गया। संस्थान जल्द ही परीक्षा की नई तारीख घोषित करेगा। इसकी सूचना अभ्यर्थियों को समय रहते दी जाएगी। उम्मीदवारों से नियमित रूप से संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट देखने की अपील की गई है।

 कानपुर में भी तकनीकी खराबी से परीक्षा रद्द

इससे पहले कानपुर के श्यामनगर स्थित एमडी इन्फोटेक सेंटर पर BSF HCM समेत विभिन्न पदों के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा तकनीकी समस्या के कारण रद्द करनी पड़ी थी। परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद कई कंप्यूटर बंद हो गए, जिसके बाद अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर हंगामा किया। वहां तीन पालियों में परीक्षा प्रस्तावित थी, लेकिन पहली पाली में आई तकनीकी दिक्कत के बाद पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई।

UGC-NET परीक्षा रद्द होने पर भी हुआ था विवाद

इससे पहले UGC-NET परीक्षा रद्द किए जाने को लेकर देशभर में विवाद हुआ था। इस मामले पर सपा नेता अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार के कार्यकाल में परीक्षाओं में धांधली हो रही है और इससे शिक्षा तथा भर्ती व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने NEET, पुलिस भर्ती और UGC-NET का उल्लेख करते हुए कहा था कि परीक्षाओं में अनियमितताओं से योग्य उम्मीदवारों के अवसर और देश के विकास पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़े : मथुुरा में चुनावी मंथन : सीएम योगी ने किया गोपूजन, आज नितिन नवीन को सौपेंगे BJP की सियासी रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button