खबर

‘अब चुप नहीं रह सकते’, शशि थरूर का बयान

शशि थरूर ने अपने मैसेज में कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार इस लड़ाई में सबसे आगे रहे हैं। वह लगातार जवाब मांग रहे हैं और सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। 

Lucknow Desk : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वोट चोरी और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर राहुल गांधी के रुख का समर्थन किया है। उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली में शामिल होने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने देशवासियों से भी इस रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। अपने संदेश में थरूर ने राहुल गांधी को लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाला नेता बताया। शशि थरूर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब SIR, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। थरूर ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद पर सवाल खड़े हो रहे हैं और ऐसे समय में चुप रहना कोई विकल्प नहीं हो सकता।

शशि थरूर ने अपने संदेश में कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठा रहे हैं। वह लगातार सरकार से सवाल पूछ रहे हैं और सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में अब सभी की जिम्मेदारी है कि लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।

थरूर ने मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने की आशंका पर चिंता जताते हुए कहा कि रिपोर्ट्स के अनुसार, देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में सामने आ रही कथित गड़बड़ियों ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button