उत्तर प्रदेशराजनीतिक
Trending

मथुुरा में चुनावी मंथन : सीएम योगी ने किया गोपूजन, आज नितिन नवीन को सौपेंगे BJP की सियासी रिपोर्ट

Mathura CM Yogi performs Cow pujan will hand over BJP report to Nitin Navin

मथुरा। फरह के परखम स्थित गो ग्राम में भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को भी राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। गोपाष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गो ग्राम पहुंचकर विधि-विधान से गोपूजन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे और बैठक को लेकर पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

बैठक के पहले दिन संगठन और आगामी राजनीतिक रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। राष्ट्रीय और स्थानीय टीमों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

पार्टी पदाधिकारी पहले दिन की चर्चा और संगठनात्मक तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सौंपेंगे। बैठक में हुए मंथन और आगे की कार्ययोजना का ब्योरा भी उनके सामने रखा जाएगा।

योजना बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरसाना जाएंगे और संत रमेश बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे बैठक स्थल से बरसाना के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं।

यह भी पढ़े : PM मोदी मनीला के खालसा दीवान गुरुद्वारे पहुंचे, पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button