खबर

यूपी में आज 11 MLC सीटों पर मतदान, 14.81 लाख मतदाता करेंगे वोट

4.81 लाख मतदाता करेंगे मतदान, 152 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

Lucknow Desk : आज से उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो रही है। इन सीटों में 5 खंड स्नातक और 6 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, वहीं चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की तैनाती भी की गई है। इस चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

11 निर्वाचन क्षेत्रों में होगा मतदान

प्रदेश में खंड स्नातक की 5 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इनमें लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी और बरेली-मुरादाबाद निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

वहीं, खंड शिक्षक की 6 सीटों पर मतदान होगा। इनमें लखनऊ, आगरा, मेरठ, वाराणसी, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

72 जिलों में मतदान की व्यवस्था

दी गई जानकारी के अनुसार, कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के अन्य 72 जिलों में मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान के लिए प्रदेशभर में 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 152 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

सुरक्षा के लिए अधिकारियों की तैनाती

मतदान को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की है। चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 11 प्रेक्षक, 1,041 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 456 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा मतदान स्थलों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती और वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button