लव या अरेंज मैरिज? अनंत सिंह की बेटी की शादी कैसे तय हुई, समधी ने बताया
wedding of Anant Singh daughter, Shivangi Love marriage or arranged marriage?

Anant Singh Daughter Marriage : मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है। शादी की तैयारियों, मेहमानों और भेंट किए जाने वाले उपहारों को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। इसी बीच यह सवाल भी उठ रहा था कि शिवांगी की शादी प्रेम विवाह है या परिवारों की सहमति से तय हुआ रिश्ता।
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में शिवांगी के भावी ससुर और अनंत सिंह के समधी रणविजय कुमार सिंह ने बताया कि रिश्ता अनंत सिंह के परिवार की ओर से आया था। उन्होंने कहा कि समाज की परंपरा के अनुसार वधू पक्ष ने उनके बेटे के लिए रिश्ता भेजा था और परिवारों की सहमति से इसे तय किया गया। शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को बिहटा निवासी ऋषिकेश कुमार के साथ होनी है।
शादी के लिए तैयार कराया गया चार मंजिला मकान
ऋषिकेश के पिता रणविजय कुमार सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कमांडेंट हैं। उनका परिवार मूल रूप से बिहटा प्रखंड के घोड़ाटॉप गांव का रहने वाला है। शादी के उपलक्ष्य में बिहटा नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 स्थित कृष्णा नगर में करीब दो कट्ठा जमीन पर चार मंजिला मकान तैयार कराया गया है। गृह प्रवेश और दूल्हे के उपनयन संस्कार के कार्यक्रम इसी आवास में होंगे।
ऋषिकेश की शुरुआती पढ़ाई अहमदाबाद में हुई। इसके बाद उन्होंने अमेरिका से ग्रेजुएशन और MBA की पढ़ाई पूरी की। वह फिलहाल अमेरिका में काम कर रहे हैं। उनकी छोटी बहन भी वहां डॉक्टर हैं। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शिवांगी भी पति के साथ अमेरिका जाएंगी।
भव्य आयोजन और उपहारों की चर्चा
शादी समारोह को भव्य रूप दिया जा रहा है। चर्चा है कि अनंत सिंह अपने दामाद को करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर भेंट कर सकते हैं। इसी दिन होने वाले बेटे अभिनव के उपनयन संस्कार पर उन्हें BMW कार दिए जाने की भी चर्चा है।
आयोजन स्थल की सजावट के लिए चीन से फूल मंगाए जाने की बात कही जा रही है। समारोह में फिल्म, भोजपुरी सिनेमा और राजनीति से जुड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। शादी के अवसर पर करीब चार लाख लोगों के लिए प्रीतिभोज की व्यवस्था की जा रही है।
शादी का कार्यक्रम
– 20 नवंबर: पटना के एक रिजॉर्ट में फलदान और तिलक समारोह
– 23 नवंबर: हल्दी कलश
– 24 नवंबर: मेहंदी और संगीत संध्या
– 25 नवंबर: बिहटा से अनंत सिंह के पैतृक गांव नदावां के लिए बरात रवाना होगी; बरात स्वागत और प्रीतिभोज का आयोजन होगा।
यह भी पढ़े : सपा सुप्रीमो ने पीडीए की नई परिभाषा की ईजाद, अखिलेश का नया फॉर्मूला- पहले दर्शन, फिर आशीर्वाद



