धर्म ज्योतिष

Sawan 2026 Date : सावन कब से है? 30 या 31 जुलाई की उलझन दूर, जाने कब से है महादेव के दिन ?

हिंदू धर्म में सावन का महीना काफी अहम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में भगवान शिव ने माता पार्वती को अपने पत्नी के रुप में स्वीकार किया था। आइए जानते हैं सावन ( Sawan ) में इस बार कितने सोमवार होंगे।

Lucknow Desk : हिंदू धर्म में सावन का महीना काफी अहम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में भगवान शिव ने माता पार्वती को अपने पत्नी के रुप में स्वीकार किया था। आइए जानते हैं सावन ( Sawan ) में इस बार कितने सोमवार होंगे। हिंदू धर्म में सावन का महीना काफी अहम माना जाता है। इन दिनों को भगवान भोले बाबा का खास दिन माना जाता है। कहा जाता है कि यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। कहा जाता है कि यह भगवान शिव का खास महीना है और इस दौरान पूजा-पाठ और भक्ति करने से अच्चे फल और आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि जो इंसान पूरी भक्ति से और सच्चे मन से भगवान शिव की प्रार्थना करता है उसकी सारी इच्छा पूरी हो जाती है साथ ही सावन के माह में आने वाले सोमवार का महत्व भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए इन दिनों को काफी ज्यादा जरुरी माना जाता है। हिंदू धर्मग्रंथों में कहा गया है कि सावन के महीने में भगवान शिव स्वयं सृष्टि का संचालन करते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। इसलिए भक्त इन दिनों बाबा के प्रति अपने आप को समर्पण कर देते है और अच्छे मन से बाबा की भक्ति में लग जाते है। आइए जानते हैं इस बार सावन का आरंभ कब से हो रहा है और सावन के सोमवार की तारीख क्या है।

सावन की तिथियां (Sawan 2026 Dates)

द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन इस बार 30 जुलाई से शुरू होकर श्रावण पूर्णिमा पर 28 अगस्त को समाप्त होंगे.

पहला सावन सोमवार- 3 अगस्त 2026 के दिन है।
दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त 2026 के दिन है।
तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026 के दिन है।
चौथा सावन सोमवार- 24 अगस्त 2025 के दिन है।

पंचामृत से अभिषेक करने से मिलता है लाभ

वहीं हमारे धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने और उनका पंचामृत से अभिषेक करने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा मिलती है। साथ ही अगर किसी की कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में है तो उनका चंद्रमा मजबूत होता है। सावन के महीने में सच्चे मन से भगवान शिव का रुद्राभिषेक पाठ किया जाता है और उपवास करा जाता है ताकि भगवान खुश हो और सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

वहीं श्रावण महीने का संबंध समुद्र मंथन की कथा से भी जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि इसी महीने देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था। इस मंथन से सबसे पहले हलाहल नाम का विष निकला,जो इतना खतरनाक था कि पूरी दुनिया को खत्म कर सकता था। तब भगवान शिव ने इस विष यानी की जहर को अपने कंठ में धारण कर लिया और संसार की रक्षा की। इसी कारण सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस समय दुनिया भर के शिव मंदिरों में बड़े महोत्सव होते है और भारी भीड़ देखने को मिलती है।

इसलिए ये दिन भगवान शिव का माना जाता है। भक्त इस दिन व्रत रखते है। मंदिर जाते है। पूजा करते है। कई भक्त पहले सोमवार से ही भगवान शिव के लिए व्रत रखना शुरु कर देते है और अखिरी सोमवार तक रखते है। इसलिए इन्हे सोलह सोमवार भी कहा जाता है। इस बीच कांवड़ यात्रा भी निकलती है। हर साल सावन में बड़ी संख्या में लोग कावड़ लेकर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को कोई इच्छा पूरी हो जाती है वह लोग भी कावड़ लेकर आते हैं और भगवान शिव को खुश करते है।

जानें कैसे सावन में भगवान शिव की पूजा होती ?

भक्त सावन के महीने में बाबा भोले को खुश करने के लिए उपवास रखते है। फिर मंदिर जाते और सबसे पहले भगवान शिव को गंगाजल और दूध से अभिषेक करते हैं। इसके बाद एक बार फिर साफ पानी से अभिषेक करते है। फिर भगवान शिव पर बेल पत्र कम से कम 10 या 21 चढ़ाते है। इसके बाद शिवलिंग पर धतूरा, भांग, फूल, गेहूं, शहद, चंदन और मिठाई अर्पित किया जाता है। फिर पूजा के दौरान ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जाप किया जाता है और भगवान शिव के 108 नामों का भक्ति भरे मन से नाम याद किया जाता है। इसके बाद सबसे अहम काम शुद्ध घी का दीपक जलाएं और धूप लगाएं। फिर शिव चालीसा और रुद्राष्टकम का पाठ करें। आखिरी में भगवान शिव और माता पार्वती की आरती की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button